जाम/सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ जिले के जाम में सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशाल सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 15 मंडलों के अंतर्गत आने वाले 152 गांवों के विभिन्न समाजों के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। जय गुरुदेव सेलिब्रेशन लॉन में आयोजित इस बैठक को क्षेत्र में सामाजिक समन्वय की बड़ी पहल माना जा रहा है।
यह भी पढें-मध्यप्रदेश भाजपा की गुप्त बैठक, आज जारी होगी नियुक्तियों की सूची!
बैठक की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई, जहां अतिथियों का तिलक लगाकर एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों ने अपने-अपने समाज में चल रहे कार्यों की जानकारी साझा की और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर खुलकर चर्चा की।
यह भी पढें-126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता रद्द, MP में गहराया LPG संकट
इस दौरान सामाजिक सुधार, आपसी सहयोग और एक-दूसरे के अच्छे कार्यों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाने और विभाजन की भावना को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बैठक में सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और अंत में भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


