रीवा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा जिले के अमहिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब खुली सियासी लड़ाई में बदल गई है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने अपनी ही पार्टी के महापौर अजय मिश्रा बाबा पर गंभीर आरोप लगाए, तो महापौर ने भी पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने के बजाय पार्टी मंच पर बात रखें। कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब सड़क पर दिखाई दे रही है। अमहिया रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान सियासत गरमा गई।
लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे CM डॉ. मोहन यादव – Khabar Digital
मौके पर पहुँचे विधायक अभय मिश्रा ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों का समर्थन करते हुए महापौर पर हमला बोला। विधायक ने आरोप लगाया कि महापौर और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के बीच गठजोड़ है, और इसी वजह से जनता को संकट में छोड़ दिया गया है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का महापौर होने के बावजूद विरोध में न आना जनता के साथ विश्वासघात है। इधर महापौर अजय मिश्रा बाबा ने तुरंत पलटवार किया।
उन्होंने साफ कहा- यह जिला प्रशासन की कार्रवाई है, नगर निगम की नहीं। अगर विधायक को शिकायत है तो पार्टी फोरम में रखें, बेबुनियाद आरोप न लगाएं। शहर में चर्चा तेज है कि यह बयानबाजी आने वाले राजनीतिक समीकरणों से जुड़ी है। अमहिया का मामला अब विकास से ज्यादा कांग्रेस की गुटबाजी का प्रतीक बन गया है।
अक्षय तृतीया पर सबसे बड़ा दान क्या है, प्रेमानंद महाराज ने बताया खास रहस्य


