P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeकरियरलिंग्याज विद्यापीठ का मेगा जॉब फेयर: 872 युवाओं को मिला रोजगार, दूसरे...

लिंग्याज विद्यापीठ का मेगा जॉब फेयर: 872 युवाओं को मिला रोजगार, दूसरे दिन भी उमड़ा

फरीदाबाद/khabar digital: लिंग्याज विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर के दूसरे दिन भी उत्साह अपने चरम पर देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर सभी यूनिवर्सिटीज से दोनों दिनों में 2164 छात्रों ने जॉब फेयर में इंटरव्यू दिए. पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन शेष कंपनियों ने भाग लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया, जिससे युवाओं को और अधिक रोजगार अवसर प्राप्त हुए।

इस अवसर पर विभिन्न सेक्टरों -आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, हेल्थकेयर, रिटेल और मार्केटिंग—की कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया। कार्यक्रम के दौरान चयन प्रक्रिया में ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और स्किल टेस्ट का आयोजन जारी रहा। युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास और तैयारी के साथ भाग लिया, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला।

MP Unnat Krishi Mahotsav: लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे CM डॉ. मोहन यादव – Khabar Digital

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर के अंत तक 872 युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य के लिए मार्गदर्शन और अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित भारत सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विधायक धनेश अडलखा द्वारा दिए गए सुझावों को भी छात्रों ने गंभीरता से लिया।

विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे और वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी ने इस आयोजन की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

सुरक्षा, संवाद और आपसी सहयोग: कर्मचारी कल्याण के तीन मुख्य आधार – Khabar Digital

दूसरे दिन करियर काउंसलिंग, रेज़्यूमे बिल्डिंग और इंटरव्यू स्किल्स से जुड़े सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे विद्यार्थियों को न केवल नौकरी पाने बल्कि अपने करियर को सही दिशा देने में भी मदद मिली। अन्य विश्र्वविद्यालय के छात्रों नें अपने विचार साँझा करते हुए लिंग्याज विद्यापीठ को धन्यवाद दिया.

इस प्रकार, लिंग्याज विद्यापीठ का यह मेगा जॉब फेयर केवल एक भर्ती कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ, जिसने शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य किया।

विश्व महिला दिवस: खुलते स्त्रियों के लिए बंद कपाट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट