P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : अड़गड़नाथ धाम का भव्य मेला… लोगों के लिए की...

Rewa News : अड़गड़नाथ धाम का भव्य मेला… लोगों के लिए की खास व्यवस्था

प्रशासन की पुख्ता तैयारी

त्योंथर (रीवा)/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले की त्योंथर तहसील अंतर्गत सोहागी पहाड़ पर स्थित अड़गड़नाथ धाम पौष मास की त्रयोदशी को शिव आराधना और मेले का विशेष महत्व है। बता दें कि यहां हर साल पौष महीने में एक भव्य मेला लगता है, जिसमें किसान, मजदूर और ग्रामीण अपने काम को बंद करके मेले का आनंद उठाते हैं। जिसमें रीवा जिला के आस पास के क्षेत्र सहित यूपी तक से श्रद्धालु गण अड़गड़नाथ भगवान शिव की पूजा आराधना कर अपनी मनो कामना पूर्ति के लिए भगवान शिव के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश एवं बंजरंग बली की पूजा अर्चना करते आराधना करते हैं। श्रद्धालु गण विधि – विधान पूर्वक पूजा – अर्चना करने के बाद मेले का लुत्फ उठाते हैं।सोहागी पहाड़ पर पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह परंपरा लगभग 100 साल पुरानी है, जिसे आज भी निभाया जा रहा है।

ये हैं पौराणिक मान्यता
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहां भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए थे। तब से ही यह स्थान आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस मौके पर भगवान शिव का पंचगव्य से जलाभिषेक किया जाता है और श्रद्धालु अपने मित्रों व परिवार के साथ यहां आकर पूजा करते हैं। हर साल इस खास मौके पर मेले में तमाम तरह के झूले लगाए जाते हैं। किताबों के स्टॉल, कपड़े और अन्य सामानों के स्टॉल लगते हैं। मेले में तरह-तरह के करतब भी दिखाए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।

बच्चों से लेकर हर वर्ग के लिए खास
खासकर बच्चों को लाइटों की चमक-दमक और भक्ति माहौल अपनी ओर खींचते हैं। मेले में चारों ओर महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ दिखाई दे रही थी।मेले में जहां एक ओर बच्चों ने खिलौने खरीदने के साथ फुलकी, चाट, लाई व खाने पीने की अन्न सामग्री खरीदी वही बड़ो ने गन्ने के साथ गृहस्थी में उपयोगी सामनों की खरीद दारी की। मेले में भीड़ को देखते हुए ग्राम पंचायत सोहागी के अनुरोध पर एसडीओपी त्योंथर मनस्वी शर्मा, राजेश तिवारी नायब तहसीलदार व प्रभारी सोहागी पवन‌ शुक्ला ने पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे – चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।मेले परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी है, ताकि आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।मेले में प्रवीण बसोड़ सीईओ त्योंथर, नायब तहसीलदार समेत समस्त प्रशासनिक अमले ने उपस्थित होकर मेलें की सुचारु व्यवस्था बनाने हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।

इनका काम रहा सराहनीय
ग्राम पंचायत सोहागी के सरपंच शेषमणि मिश्रा,मनपूरन शुक्ला सचिव, अनुपम दुबे जीआरएस, अमरनाथ गौतम, प्रभाकर तिवारी हल्का पटवारी , करुणा शंकर चतुर्वेदी, श्री निवास मिश्रा, लखन शुक्ला, घनश्याम पाण्डेय,विनोद दुबे, रजनीश पाण्डेय, संतोष दुबे, चान्द्रिका दुबे, रजनीकांत दुबे के साथ सभी पंच एवं ग्रामीण जनों के साथ नगर पंचायत त्योंथर और चाकघाट के साथ स्वास्थ्य विभाग त्योंथर का भी योगदान सराहनीय रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट