रीवा/अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ REWA मऊगंज जिले के एक छोटे से गांव डगडौवा की रहने वाली समीक्षा द्विवेदी samiksha dwivedi ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश भर में 56 वां स्थान हासिल कर देश में विंध्य का परचम लहराया है। अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए समीक्षा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर से हुई उच्च शिक्षा के लिए वह चेन्नई गई और उसके बाद आईआईटी में दाखिला लेकर एक मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया।
CG Morning News : 33 जिलों में महा जनसुनवाई, गैस सिलेंडर हुआ महंगा और सीएम साय का दौरा
इस दौरान उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी समीक्षा के मुताबिक उनका चयन पांचवें अटेम्प्ट में हुआ है इससे पहले भी वह यूपीएससी की चार परीक्षाओं में प्रतिभागी रह चुकी थी लेकिन कहीं धैर्य का अभाव तो कहीं एकाग्रता में कमी के चलते उनका चयन संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नहीं हो पाया 5 वीं बार उन्होंने धैर्य के साथ-सा एकाग्र मन से परीक्षा की तैयारी की और उन्हें तब कहीं जाकर यह सफलता हासिल हुई समीक्षा के पिता श्रीनिवास द्विवेदी मूलत मऊगंज जिले के डगडौवा गांव निवासी हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में कार्यरत है।


