P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold Rate Today 7 March: सोने की कीमत में एक बार फिर...

Gold Rate Today 7 March: सोने की कीमत में एक बार फिर आई गिरावट… 3 दिन के भीतर आया बदलाव

8 हजार रुपये तक गिरे दाम

Gold Rate Price: पिछले दिनों में सोना-चांदी के दामों में गिरावट का दौर दर्ज किया गया है। सोने के भाव 3 दिन में 8 हजार 64 रुपये कम हुए हैं, जबकि चांदी इस अवधि में 26 हजार 538 रुपये टूट चुकी है। आज भी यह 910 रुपये सस्ती होकर 2 लाख 63 हजार 310 रुपये पर भाव आया। इसके पीछे ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग की भड़कती आग को कारण बताया जा रहा है, जोकि अपने आप में सबसे प्रमुख कारण है, इसके चलते निवेशकों ने अपने हाथ खींचना शुरु कर दिया है, क्योंकि यह युद्ध कब रुकेगा, इसके बारे में जानकार भी नहीं ठीक ढंग से नहीं बता पा रहे हैं।

गुरुवार को यह रहा था दाम
IBJA के रेट के मुताबिक आज 6 मार्च को गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। बिना जीएसटी गुरुवार के बंद भाव की तुलना में सोना शुक्रवार 6 मार्च को 1 हजार 377 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1 लाख 59 हजार 405 रुपये पर खुला था। इस रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 1 लाख 76 हजार 121 से 16 हजार 712 रुपये सस्ता हो गया था। जीएसटी समेत सोना आज 1 लाख 64 हजार 191 रुपये पर आ गया था।

IBJA के हिसाब से 18 और 22 कैरेट के रेट
22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथ 1 लाख 50 हजार 399 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 1 लाख 23 हजार 134 रुपये पहुंच गया है। बता दें IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है। पिछले तीन से सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। चांदी इस अवधि में 26 हजार 538 रुपये टूट चुकी है। आज भी यह 910 रुपये सस्ती होकर 2 लाख 63 हजार 310 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि, सोने के भाव 3 दिन में 8 हजार 64 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुए हैं। युद्ध के बावजूद दाम में कमी की वजह डॉलर की कमजोरी बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट