Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa News : युवा कांग्रेस अध्यक्ष का कथित ड्रग्स वीडियो वायरल… रीवा...

Rewa News : युवा कांग्रेस अध्यक्ष का कथित ड्रग्स वीडियो वायरल… रीवा की सियासत में भूचाल!

6 साल के लिए किया निष्कासित

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ सिरमौर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार का कथित ड्रग्स बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसके बाद रीवा की सियासत में भूचाल मच गया। बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया, बीजेपी के नेता वीडियो को शर्मनाक बता रहे हैं और भाजपा की मंशा पर पलीता करार दे रहे हैं।

बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना
वीडियो सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कहा कि “रीवा को ड्रग्स सिटी बनाने वालों के चेहरे सामने आ रहे हैं।” हालांकि वीडियो को लेकर कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा नजर आ रहा है, वो कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने जांच शुरू की
इस वीडियो के बाद आईजी गौरव सिंह राजपूत के “रीवा नशामुक्त” दावे के बीच अब यह वीडियो बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही वीडियो की सच्चाई सामने आएगी।

गहरवार को दिखाया बाहर का रास्ता
मध्य प्रदेश के रीवा में नशीला पदार्थ बेचते कैमरे में कैद सिरमौर विधानसभा के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। गहरवार को मंगलवार रात 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर हमला बोला हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट