P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: जीआरपी पुलिस की अनूठी पहल… भरोसे वाली सवारी योजना शुरू

Ujjain News: जीआरपी पुलिस की अनूठी पहल… भरोसे वाली सवारी योजना शुरू

आटो रिक्शा पर लगेगा क्यू आर कोड

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जीआरपी पुलिस द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन में भरोसे वाली सवारी सेवा शुरू की जा रही है। जिसका आज विधिवत शुभारंभ किया गया। खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यह बेहद ही खास होगी, क्योंकि जैसे ही वो रिक्शा लेंगे तो क्यू आर कोड से ड्राइवर की सारी जानकारी निकल जाएगी, हालांकि पुलिस इसमें वैरिफिकेशन भी कर रही है।

इंदौर के बाद उज्जैन में किया शुरु
इन्दौर में मिली सफलता के बाद भरोसे वाली सवारी आटो सेवा उज्जैन में भी शुरू की जा रही है। जिससे बाहर से आने वाले यात्री खासकर महिलाएं सुरक्षित और और सुविधा पूर्वक सफर कर सकेंगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में उज्जैन में आने वाले बाबा महाकाल के भक्तों की तादाद बढ़ती जा रही है, और कुछ सालों के बाद सिंहस्थ में तो यह संख्या लाखों में होगी, जिसको ध्यान में रखकर योजना काफी महत्वपूर्ण है।

जीआरपी थाना परिसर में की शुरुआत
बुधवार शाम को रेल्वे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना परिसर में योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उज्जैन डीआईजी नवनीत भसीन, रेल्वे डीआईजी पंकज पांडे और रेल्वे एसपी पद्माविलोचन शुक्ल बतोर अतिथि मौजूद थे। जिन्होंने आटो रिक्शा पर क्यू आर कोड लगाकर योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीटीएस एसपी मनीषा पाठक, ईडब्लूओ एसपी समर वर्मा, रेल्वे डीएसपी ज्योति शर्मा एवं आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव मौजूद थे। रेल्वे एसपी पद्माविरलोचन शुक्ला ने बताया कि भरोसे वाली सवारी योजना के तहत आटो चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया। इसके बाद इनके आटो रिक्शा पर विशेष क्यू आर कोड लगाया जाएगा। यात्री इस कोड को स्कैन कर आटो चालक की पहचान और वाहन का विवरण तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट