रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां डीही गांव में एक युवक को पांच लोगों ने बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को सुनसान जगह में बंधक बनाकर आरोपियों द्वारा लगातार बेल्ट से मारपीट की जा रही है। जिसके बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हमलावरों ने की बेरहमी से पिटाई
पिटाई के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक चीखता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसे छोड़ने के बजाय पिटाई और तेज कर दी। वायरल वीडियो ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जैसे ही मामला सामने आया, गोविंदगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। आरोपी कौन हैं, मारपीट का कारण क्या था, इन बिंदुओं पर पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।


