P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव… जे.एच. कॉलेज में विविध कार्यक्रम...

Betul News : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव… जे.एच. कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित

अध्याय 15 का किया गया सामूहिक सस्वर पाठ

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ प्रदेशभर में मनाई जा रही अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जे.एच. कॉलेज बैतूल में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन माध्यम से आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वहीं गीता ज्ञान आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आयुष विश्वकर्मा रहे प्रथम
श्रीमद्भगवद्गीता प्रतियोगिता इसमें आयुष विश्वकर्मा ने प्रथम, अमित घिण्डोड़े एवं विक्रम बारस्कर ने द्वितीय तथा दीक्षा विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 के सामूहिक सस्वर पाठ के आयोजन में लगभग 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने विद्यार्थियों को गीता का निरंतर अध्ययन करने तथा उसमें निहित संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

इनकी रही उपस्थिति
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी प्रो. राकेश कुमार पवार ने विद्यार्थियों को अध्याय 15 में वर्णित पुरुषोत्तम योग के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रकोष्ठ के प्रो. संतोष पवार, प्रो. हितेश जैन, इम्तियाज अली, नितिन पवार, प्राची चौहान, विक्रम पहाड़े, अमित घिण्डोड़े, रोशनी सोनी, श्रुति सोनारे और दीपा डायरे का विशेष योगदान रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट