P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीएनएच-30 चाका बाईपास पर एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएच-30 चाका बाईपास पर एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


एनएच-30 चाका बाईपास पर एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुर्घटनाप्रबंधन,आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं CPR तकनीक की दी गई प्रशिक्षणात्मक जानकारी
कटनी – राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एनएच-30 चाका बाइपास पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घटना एवं दुर्घटना प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, CPR तकनीक तथा अन्य सुरक्षा उपायों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
रात्रिकालीन सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से हाईवे पर आवारा मवेशियों को रिफ्लेक्टिव कॉलर बेल्ट पहनाए गए, जिससे वाहन चालक दूर से ही उन्हें पहचान सकें। इसके अलावा मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित कर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में PIU कटनी के स्टाफ मैनेजर (T) हेमंत गौतम, कॉरिडोर मैनेजर कुंदन गौतम, CRO मनीष पांडेय, सेफ़्टी डिप्टी मैनेजर सौरव, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर अजीत झा, पंकज, आदर्श त्रिपाठी सहित टीआई कटनी राहुल पांडेय, टीआई कुठला तथा पुलिस बल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट