P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश'कचरा खुद बोलेगा, मैं किसका हूं' मुहिम… खाली प्लॉटों के मालिकों पर...

‘कचरा खुद बोलेगा, मैं किसका हूं’ मुहिम… खाली प्लॉटों के मालिकों पर जुर्माना

कचरा फेंकने वालों पर सख्ती

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ शहर में कहीं भी भूमि का टुकड़ा प्लॉट जिसके आप रजिस्ट्रीधारक हैं, आपकी सम्पत्ति है, इसे साफ-स्वच्छ कर सहेजें, इसकी स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आप प्लॉट मालिकों की है। ये बात नगर निगम आयुक्त, सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने शहर का निरीक्षण करते समय खाली प्लॉटों पर कचरा एकत्रित देख भूमि स्वामी से कहीं।

सागर बनेगा स्वच्छता में अव्वल
उन्होने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को अव्वल बनाने का लक्ष्य लिए हुए निगम प्रशासन विभिन्न अभियान और मुहिम चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहा है। इनमें से एक मुहिम ‘कचरा खुद बोलेगा, मैं किसका हूं’ यह भी है। इस मुहिम अंतर्गत शहर के अलग-अलग स्थलों पर डले कचरे से उक्त कचरा फैलाने में शामिल लापरवाह व्यक्ति की पहचान कर जुर्माना किया जाता है, और आगे से ऐसा न करने हेतु समझाइशदी जाती है।

खाली प्लॉट पर गंदगी नहीं बर्दाश्त
मुहिम के तहत मंगलवार को निगमायुक्त ने सुभाष नगर में चुन्नी लाल के खाली प्लॉट पर कचरा एवं गंदगी देखकर 5 हजार का चालान, गुलाब पटेल के खाली प्लॉट पर कचरा गंदगी देख 5 हजार का चालान, पवन जैन रामपुरा वालो के प्लॉट पर कचरा देख 5 हजार का चालान और देवीलाल साहू के प्लॉट पर कचरा देख 5 हजार के चालान सहित कुल 4 प्लॉट मालिकों पर 20 हजार का जुर्माना कराया। उन्होंने कहा की शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने मिल रहे हैं, हमारा सागर शहर विगत स्वच्छता सर्वेक्षण में 73 वें स्थान से आगे बढ़कर 10वें स्थान पर आया है। जिससे और अच्छा प्रदर्शन करना है। जिसके लिए उन्होंने मित्रों से भी अपील की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट