P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्योपुर: मैं भी प्रहरी अभियान की शुरुआत, यात्रियों को मिला सुरक्षा की...

श्योपुर: मैं भी प्रहरी अभियान की शुरुआत, यात्रियों को मिला सुरक्षा की निगरानी का अधिकार

मैं भी प्रहरी अभियान से नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ यात्रियों की सुरक्षा और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए श्योपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने जिले में ‘मैं भी प्रहरी’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों को जागरूक बनाना और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

यात्रियों को मिला निगरानी का अधिकार

इस अभियान के तहत अब यात्री भी प्रहरी की भूमिका निभाएंगे। यदि कोई चालक शराब पीकर, तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाता है, या वाहन में जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं हैं, तो यात्री सीधे पुलिस को सूचना दे सकेंगे।

हर बस में लगेगा जागरूकता पेम्पलेट

एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक बस के गेट के पास पेम्पलेट लगाया जा रहा है, जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, परमिट, बीमा, फिटनेस, ड्राइवर का लाइसेंस, आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

तत्काल शिकायत और त्वरित कार्रवाई

यातायात थाना प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि यात्रियों से अपील की जा रही है कि यात्रा से पहले सुरक्षा मानकों की जांच करें और किसी भी कमी की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

इन नंबरों पर दें सूचना

नागरिक डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम श्योपुर 7049101054 और यातायात प्रभारी 7587636406 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट