सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–= मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।इसी कड़ी में कटनी की होनहार छात्रा रुचिका झारिया ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। Ruchika Jhariya ने कक्षा 10वीं में कुल 500 में से 457 अंक प्राप्त कर 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।रुचिका को इंग्लिश में 97, हिंदी में 87, संस्कृत में 89, गणित में 90 और साइंस में 94 अंक मिले हैं। सोशल साइंस में 76 अंक प्राप्त हुए, जिसे बेस्ट फाइव पद्धति में शामिल नहीं किया गया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने फर्स्ट डिवीजन के साथ डिस्टिंक्शन भी हासिल किया।रुचिका Kids Care Higher Secondary School Katni की छात्रा हैं। उनके पिता अशोक कुमार झारिया और माता गायत्री झारिया ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।पढ़ाई के साथ-साथ रुचिका ने एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट कोर्स में भी भाग लिया और पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन में ‘ए’ ग्रेड हासिल किया, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जारी किया गया परिणाम केवल तत्काल जानकारी के लिए है। विद्यार्थी 15 अप्रैल से 10 दिनों के भीतर एमपीऑनलाइन के माध्यम से पुनर्गणना या उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन कर सकते हैं।कुल मिलाकर इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा है, जो प्रदेश में शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को दर्शाता है।
कटनी से खबर डिजिटल के लिए संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मो. 9131308097


