MP Nigam Mandal List: मध्य प्रदेश भाजपा की मंगलवार को हुई कोर कमेटी की पहली बैठक की गूंज अब दिल्ली के गलियारों तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मचे घमासान ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों का दावा है कि बैठक में उभरे असंतोष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच में बैठक छोड़कर जाने के बाद, अब दिल्ली आलाकमान ने सूची को अंतिम रूप देने के लिए सीक्रेट मीटिंग शुरू कर दी है।
शिवप्रकाश के कड़े तेवर
सीएम हाउस में हुई इस बैठक में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब कई वरिष्ठ नेताओं ने नियुक्तियों में हो रही देरी पर खुलकर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक में बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नियुक्तियों का मामला दिल्ली स्तर पर विचाराधीन है और यदि किसी को कोई आपत्ति है, तो वे सीधे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात करें। शिवप्रकाश ने नेताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आपसी सामंजस्य बनाए रखें और कांग्रेस की गतिविधियों और सरकार के कामकाज पर ध्यान दें।
सिंधिया की रवानगी और विजयवर्गीय की एंट्री
बैठक के दौरान हुए घटनाक्रमों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि नियुक्तियों और अन्य मुद्दों पर चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिसे राजनीतिक हलकों में उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। वही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठक में सबसे आखिर में पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना रहा। तो वही बिहार में संगठनात्मक जिम्मेदारी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।
असंतोष टालने दिल्ली का प्लान
भाजपा नेतृत्व को डर है कि यदि निगम-मंडल की नियुक्तियों की सूची में और अधिक देरी की गई, तो पार्टी के अंदर असंतोष और गुटबाजी बढ़ सकती है। यही कारण है कि कोर ग्रुप की बैठक के तुरंत बाद दिल्ली में नेतृत्व ने एक गुप्त बैठक कर सूची पर मंथन किया है। सूत्रों की मानें तो अब इस लिस्ट को किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है ताकि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष को खत्म किया जा सके।
एजेंडे में दतिया और राज्यसभा भी
बैठक में केवल नियुक्तियों पर ही नहीं, बल्कि दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावनाओं और आगामी राज्यसभा चुनाव की तीसरी व चौथी सीट पर दावेदारी को लेकर भी मंथन हुआ।
इन्हें मिलेगा पद!
पूर्व मंत्री रामनिवास रावत
अरविंद भदौरिया
इमरती देवी
पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया
पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता
पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी
पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया
विजय दुबे
केशव भदौरिया
विनोद गोटिया
श्याम सुंदर शर्मा
शैतान सिंह पाल
सुनील पांडे
पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह
संजय शुक्ला
कलसिंह भांवर
राकेश गिरी के संभावित नाम शामिल है।


