P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुरMP Petrol-Diesel Crisis : MP में पेट्रोल-डीज़ल की कमी! लगी लाइने, मची...

MP Petrol-Diesel Crisis : MP में पेट्रोल-डीज़ल की कमी! लगी लाइने, मची अफरा तफरी

MP Petrol-Diesel Crisis : देश की सरकार और मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक ओर कह रही है कि प्रदेश में पेट्रोल—डीज़ल के भंडार की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के कई शहरों में खबर फैली है कि प्रदेश में पेट्रोल डीज़ल का स्टॉक खत्म हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई शहरोंं में पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी लाइने लगी है। लोग ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल डीजल की खरीदी कर रहे है।

ईंधन की किल्लत की खबर वायरल

ऐसा ही एक मामला प्रदेश के आलीराजपुर से सामने आया है। अलीराजपुर में आज सुबह से ही शहर के सभी मुख्य पेट्रोल पम्प पर लोगो की भारी भीड़ नज़र आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर पेट्रोल डीज़ल को ले कर अफवाह के चलते यह स्थिति बनी, और लोग हज़ारो की संख्या में पेट्रोल डीज़ल लेने के लिए कतरो में लगने लगे। आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग जगहों के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते देश में ईंधन की किल्लत हो सकती है।

फैली अफवाह, लगी भीड़

इसी अफवाह के बाद आज सुबह से ही शहर के पेट्रोल पम्प पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आलीराजपुर के दाहोद नाका स्थित पेट्रोल पम्प पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि पम्प संचालक को प्रति गाड़ी के हिसाब से पेट्रोल देने जाने की मात्रा तय करना पड़ी। दोपहर के बाद से हर गाड़ी को एक बार में सिर्फ 300 रुपए का पेट्रोल ही दिया जा रहा है। हालांकि पम्प संचालक ने इसका कारण बताते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण न कर सके, इसलिए यह व्यवस्था अस्थाई रूप से लागू की गई है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

इसी बीच खबर मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हुए और तहसीलदार सविता राठी ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति की जानकारी ली। वहीं कलेक्टर नीतू माथुर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध है, ईंधन की कमी जैसी कोई स्थिति है। उन्होंने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग संयम रखें और सोशल मीडिया में फ़ैल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट