Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBig Breaking News: सागर में जहरीली शराब का कहर, अब तक 11...

Big Breaking News: सागर में जहरीली शराब का कहर, अब तक 11 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

सागर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली और अवैध शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि शराब सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर करीब 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ मरीजों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सागर में जहरीली शराब से हुए दर्दनाक हादसे के बाद आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शहर के एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार ने कुछ समय पहले बाजार में ‘बांबे व्हिस्की’ के नाम से कथित तौर पर बिक रही नकली शराब को लेकर आबकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

हादसे से चार दिन पहले मिली थी अवैध शराब की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, घटना से करीब चार दिन पहले आबकारी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। बैठक में लाइसेंसी शराब ठेकेदारों ने इलाके में कथित तौर पर बड़े स्तर पर जारी अवैध शराब के कारोबार और नकली शराब की बिक्री का मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाया था। ठेकेदारों ने इसको लेकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग भी की थी।

राहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा ‘घंटानाद’… अबकी बार कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक की बारी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट