Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का फूटा...

जबलपुर में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का फूटा घड़ा

डॉ. आदर्श विश्नोई पर घोटालों के आरोप, सपाईयों ने की FIR दर्ज करने की मांग

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ ​जबलपुर के मालवीय चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वैक्सीन, भर्ती और जमीन जैसे कई बड़े घोटाले हुए हैं।

इसके साथ ही, उक्त अधिकारी पर शासन से छुपाकर करीब 12 से 14 विदेश यात्राएं करने और बेनामी संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर डॉ. विश्नोई के भ्रष्टाचार का प्रतीकात्मक घड़ा फोड़कर अपना विरोध जताया और सरकार से उन्हें तुरंत पद से हटाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट