सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी जिले के ग्राम कुकलाह स्थित मेयर्स उत्तम स्टोन इंडस्ट्रीज में पर्यावरण स्वीकृति के संबंध में लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरणीय नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
लोक अदालत के दौरान स्टोन क्रेशर संचालन से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण, धूल नियंत्रण, जल छिड़काव, हरित पट्टी विकास तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्रेशर संचालक को प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी पर्यावरणीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया गया तथा क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की गई। स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
