सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ संकल्प फाउंडेशन ने दीपों के इस उत्सव को केवल रोशनी का नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना और आत्मनिर्भरता के प्रकाश में बदल दिया। उन्होंने स्वदेशी को भी जाग्रत करने का काम किया। इसका उजाला घर-घर तक जाए, इसको भी अंगीकार करने का काम किया गया, ताकि लोगों मे नवचेतना का संचार हो और लोगों तक एक विशिष्ट सोच पहुंचे।
रिशांक तिवारी ने दिया अनोखा संदेश
संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने दीपावली के अवसर पर शहर में मिष्ठान एवं दीप वितरण अभियान चलाकर एक सराहनीय पहल की। जिसने समाज में स्वदेशी के प्रति नवचेतना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को प्रज्वलित किया। रिशांक तिवारी ने कहा कि ‘दीपावली केवल घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा में स्वदेशी का दीप प्रज्वलित करने का अवसर है। जब हर नागरिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा, तभी भारत सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।’ भाईदूज के पर्व को भी उन्होंने उत्साह से मनाने का आह्वान किया।
स्वदेशी की भावना को किया जाग्रत
इस अभियान के तहत संकल्प फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने शहर के संजय नगर , तिली वार्ड , बाघराज और पंतनगर वार्ड में जरूरतमंद परिवारों के बीच देशी मिष्ठान, दीये और स्वदेशी निर्मित सामग्री का वितरण किया। लोगों ने इसे केवल सहयोग नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक भावनात्मक योगदान के रूप में स्वीकार किया। जनता और सामाजिक संगठनों ने भी संकल्प फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा की। रिशांक तिवारी और संकल्प फाउंडेशन की यह मुहिम दीपावली को सार्थकता, संवेदना और स्वाभिमान से जोड़ने का एक भला और प्रेरणादायक कार्य साबित हुई है, जिसने दिखाया कि जब समाज एकजुट होकर राष्ट्रहित का दीप जलाता है, तो उजाला केवल घरों में नहीं, दिलों में भी फैलता है।


