खुरई/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सीएमओ राजेश मेहतेले ने आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर सतत निगरानी रखने सहित सभी सुरक्षा मानकों को प्रमुखता से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिसके पालन में नगर पालिका की टीम सहित पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए, सभी दुकानदारों को सुरक्षा अपनाने की सख्त हिदायत दी।
आतिशबाजी दुकानदारों के निर्देश
दीपावली पर्व पर नगरीय क्षेत्र खुरई के स्टेडियम परिसर मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों और पटाखा दुकानों के विक्रेताओं को शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी और नगर पालिका के राजस्व प्रभारी विश्व वैभव नेमा निर्देशित किया। उन्हें उचित सुरक्षा मानकों के साथ दुकानों का संचालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी दुकानदारों से जरूरी आकस्मिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी को सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मानने के लिए जागरूक किया।
नपा अधिकारी ने भी दिए निर्देश
नपा अधिकारी विश्व वैभव नेमा ने निर्धारित की गई आकस्मिक सेवाओं का निरीक्षण किया, और फायर ब्रिगेड सहित अधीनस्थ कर्मचारियों को सतत् निगरानी रखने हेतु आदेशित किया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।


