P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News : चार मासूम बच्चे हुए एच.आई.वी पाजिटिव…. विरोध में NSUI,युवक...

Satna News : चार मासूम बच्चे हुए एच.आई.वी पाजिटिव…. विरोध में NSUI,युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ अभी हाल में जिला अस्पतान सतना में इलाजरत चार मासूम बच्चों के एच. आई.वी पाजिटिव होने की शिकायत मिली है, मासूम बच्चों को जो रक्त चढाया गया है उसके कारण बच्चे एच.आई.वी पाजिटिव हुए हैं, जिला अस्पताल एवं ब्लड बैंक के लापरवाह अधिकारियों और ब्लड बैंक के प्रभारी की घोर लापरवाही से चार मासूम जिंदगियों के साथ खिलवाड़ हुआ है। जिसके विरोध में NSUI,युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

दोषियों को तत्काल निलंबित करने की मांग
NSUI,युवक कांग्रेस ने दोषी ब्लड बैंक के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की, और उच्च स्तरीय जांच करने की भी अपील की। साथ ही पूरे मामले का खुलासा करने को भी कहा कि आखिर पता चलना चाहिए कि इस तरह का एचआईवी पॉजिटिव ब्लड कहां से आया।

ये है पूरा मामला
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से जुड़ी एक चौंकाने वाली और जानलेवा लापरवाही सामने आई है। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे चार मासूम बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे वे इस लाइलाज संक्रमण की चपेट में आ गए। मामला करीब चार महीने पुराना बताया जा रहा है, जो अब उजागर हुआ है। मामला सामने आने के बावजूद अब तक एचआईवी संक्रमित रक्तदाताओं का पता नहीं चल पाया है। तय प्रोटोकॉल के अनुसार डोनर चेन की जांच और ट्रेसिंग होनी चाहिए थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन, ब्लड बैंक और आईसीटीसी सेंटर की भूमिका संदेह के घेरे में है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट