P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारहरित उर्वरक नीति, डिजिटल खेती और किसान सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के...

हरित उर्वरक नीति, डिजिटल खेती और किसान सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ एफएआई वार्षिक सेमिनार 2025 का समापन

नई दिल्ली : भारतीय उर्वरक संघ (FAI) के इकसठवें वार्षिक सेमिनार 2025 का तीन दिवसीय सफल आयोजन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस सेमिनार में भारत के अगले चरण की हरी उर्वरक नीति, जलवायु अनुकूल कृषि और किसान केंद्रित पोषक तत्व प्रबंधन पर गहन चर्चा हुई।

सभी प्रतिभागियों ने मिलकर देश के पोषण भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने का संकल्प लिया।


प्रमुख संकल्प और वक्तव्य

श्री एस शंकरसुब्रमण्यन, अध्यक्ष, FAI और एमडी व सीईओ, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, ने समापन दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा:

“ग्रीन फ्यूचर की शुरुआत, उर्वरक के सही और सुरक्षित उपयोग से होती है। FAI उद्योग जगत की एक मजबूत और एकजुट आवाज बनी रहेगी और महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाते हुए किसानों के साथ मिलकर सस्टेनेबिल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेगी। हम नैनो उर्वरकों सहित नई तकनीकों के विकास और जिम्मेदार मार्केटिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं।”

डॉ. हिमांशु पाठक, महानिदेशक, आईक्रिसैट, हैदराबाद ने कहा:

“यह सेमिनार सतत पोषक तत्व प्रबंधन पर सार्थक संवाद बढ़ाने और ऐसे इनोवेशन को आगे लाने में महत्वपूर्ण रहा है जो सीधे किसानों तक लाभ पहुंचाते हैं और उनके हित की बात करते हैं।”

सेमिनार के मुख्य सत्र

सेमिनार की कार्यवाही चार तकनीकी सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने भारत के बदलते उर्वरक परिदृश्य और वैश्विक स्तर पर बढ़ते सस्टेनेबिलिटी के महत्व पर प्रकाश डाला:

सत्र संख्याविषयअध्यक्षताचर्चा के मुख्य बिंदु
सत्र 1हरी उर्वरक नीतियों पर चर्चाश्रीमती अनीता सी. मेश्रेम, अपर सचिव, उर्वरक विभागयूरिया क्षेत्र में सुधार की ज़रूरत और वैश्विक ग्रीन फर्टिलाइजर नीतियाँ।
सत्र 2किसान सशक्तिकरण को मद्देनज़र रखते हुए पोषक तत्वों के सही प्रबंधनश्री देवेश चतुर्वेदी, सचिव, कृषि और किसान कल्याण विभागसंतुलित और सटीक पोषक तत्व उपयोग को बढ़ाना।
सत्र 3हरे उर्वरक उत्पादन के समाधानश्री के. जे. पटेल, एमडी, इफको (IFFCO)देश की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए स्वदेशी P&K उत्पादन को बढ़ावा देना।
सत्र 4उर्वरकों की मार्केटिंगडॉ. सिबा प्रसाद मोहंती, सह अध्यक्ष, FAI और एमडी, HURLनई तकनीकों के जिम्मेदार मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित करना।

एफएआई के महानिदेशक, डॉ. सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि इन सत्रों में उर्वरक विभाग और कृषि विभाग के सचिवों द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण नीतिगत बिंदुओं पर चर्चा हुई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट