राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में सर्जन के पद पर पदस्थ डॉ परमार ने करीब 1 वर्षीय बालक की जान बचाई।
ढेकल बड़ी के रिलेश डोडियार के करीब 1 वर्षीय पुत्र कीर्ति ने आंगन में खेलते वक्त सेल के नीचे की गोलाकार पतरे की टीकडी मुंह में डाल ली जो उसके ऊपरी तलवे में अटक गई जिससे बच्चा रोने लगा और सांस लेने में तकलीफ के कारण बेसुध हो गया।परिजन राणापुर चिकित्सालय लाए जहा डॉ रामेश्वर परमार ने मशक्कत के बाद टिकडी निकालकर बच्चे की जान बचाई।
राणापुर चिकित्सालय में विकास खंड के 96 गांवों के मरीज विविध रोगों का इलाज कराने आते हे पर आवश्यक उपकरण न होने से रेफर कर दिया जाता हे।फिलहाल अस्पताल में नेत्र,शिशु रोग,एम डी,हड्डी रोग के चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही हे जिनकी पूर्ति शीघ्र आवश्यक हे जिससे सारी सुविधा यही उपलब्ध होगी तो आम जन का समय ओर धन दोनों बचेगा।
डी एच ओ डॉ एन के पठान बैठक लेने यहां आए थे उनके साथ बी एम ओ डॉ ऊषा गहलोत,डॉ गनपत चौहान ओर अन्य चिकित्सकों ने डॉ परमार की हिम्मत के बधाई दी।


