🔳एसडीएम कटनी ने की एसआईआर की समीक्षा, मैपिंग की गति बढ़ाने दिया निर्देश
🔳कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुभाग कटनी प्रमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विधानसभा – 93 मुडवारा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत एस आई आर कार्यवाही चल रही है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यालय प्रमुखों एवं समस्त मतदान केन्द्रों के बीएलओ सुपरवाइजर से प्रगति की सतत समीक्षा की जा रही है।
एस डी एम श्री चतुर्वेदी ने शनिवार को आयोजित बैठक में सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से बीएलओ की मानीटरिंग करें। तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का निराकरण करते हुए तथा कार्य में प्रगति लावें। इसी प्रकार खंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने फील्ड स्तरीय कर्मचारियों को बीएलओ का समुचित सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित करें।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित खंड स्तरीय अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों से बीएलओ ट्रेनिंग आप्शन, मैपिंग कार्य करने, गणना पत्रक व

