रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष पद उप चुनाव हेतु आज नाम वापसी के बाद कांग्रेस से पदमा कुशवाहा,एवं भाजपा से आराधना विश्वकर्मा के बीच सीधी टक्कर है और केवल दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हुए है।
बताते चले कि विगत दिनों भाजपा की अध्यक्ष रानी विश्वकर्मा के निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हुआ है ,जहां से भाजपा ने रानी विश्वकर्मा की बहू आराधना विश्वकर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है. वही नगर के वार्ड क्रमांक 3 में पार्षद पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है अध्यक्ष एवं पार्षद पद के उप चुनाव हेतु 29 दिसंबर को मतदान है अध्यक्ष एवं पार्षद अब जनता के द्वारा चुना जाएगा।
Must Read: 20-21 दिसंबर को अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा ASPL-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट – Khabar Digital
Must Read: इन राशियों को मिलेगी सफलता… ऑफिस जाने से पहले करें ये विशेष उपाय – Khabar Digital


