छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के सारणी मार्ग झिर्री गांव के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दबने से दो लोगों की मौत हो गई हैं तो वहीं पांच लोग घायल होने की जानकारी सामने आ रही है.
घटना के बाद राहगीरों ने ट्रक पर दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है,घटना की जानकारी मिलते ही दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है वही घायलों को लोगों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है फिलहाल जांच की जा रही है, और घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है उनके बयान लिए जा रहे हैं.
खबर डिजिटल का सोशल मीडिया पेज
खबर डिजिटल – फेसबुक Khabardigital.com | Bhopal | Facebook
खबर डिजिटल – ट्वीटर Profile / X
खबर डिजिटल – व्हाट्सएप Khabar Digital | खबर डिजिटल™ ✅ | WhatsApp Channel
खबर डिजिटल – यू ट्यूब Khabar Digital | खबर डिजिटल – YouTube
