Seva Pakhwada 2025: भोपाल/ खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन 17 सितंबर PM Modi Birthday गांधी जयंती 2 अक्टूबर Gandhi Jayanti तक चलेगा मध्य प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा Swachhata Hi Seva की थीम पर सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा।
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मनाएंगे जन्मदिन
Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार, स्वदेशी, एक पेड़ मां के नाम, एक बगिया मां के नाम, पीएम-जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान और मिशन कर्मयोगी की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 16 दिन चलेगा स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा की थीम पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। स्वच्छोत्सव की थीम पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में अस्वच्छ क्षेत्रों का चिह्नांकन कर उन्हें स्वच्छ बनाने के लिए गतिविधियां होंगी। पखवाड़े के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन गतिविधियों में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों को भी सहभागी बनाया जाए। मंत्रीगण प्रशासनिक, अधिकारी और राजनीतिक पदाधिकारी का सहयोग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता- सेवा गतिविधियों का अधिक से अधिक विस्तार करें।


