Kolkata, 10 September 2025 | Khabar Digital –
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता दौरे पर हैं। उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठकें कीं, जिसमें टेक्सटाइल, आईटी, ईएसडीएम, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टरों में निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में PM Mitra Park, इंटीग्रेटेड लैंड बैंक, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स और प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस रहा। हाल ही में लागू हुई 18 नई निवेश नीतियों और Ease of Doing Business सुधारों की जानकारी भी निवेशकों को दी गई।
इस दौरान “Infinite Possibilities in Madhya Pradesh” फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें प्रदेश की औद्योगिक और निवेश क्षमता को दर्शाया गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम समय:
सुबह 9:30 बजे – भोपाल से कोलकाता रवाना
दोपहर 12:40 बजे – कोलकाता, होटल मैरियट आगमन
स्थानीय कार्यक्रम – इन्वेस्टर्स मीट
शाम 5:30 बजे – कोलकाता से भोपाल प्रस्थान
शाम 7:45 बजे – भोपाल आगमन


