Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशशाजापुर: नेशनल हाईवे-52 पर आमने-सामने टकराई दो बाइक, महिला और बच्चे सहित...

शाजापुर: नेशनल हाईवे-52 पर आमने-सामने टकराई दो बाइक, महिला और बच्चे सहित तीन घायल

शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस ने दर्ज किया बयान

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ जिले के नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे बजाना जोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 में तैनात पायलट विजय और प्रधान आरक्षक पवन शर्मा ने घायलों को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ितों की पहचान

पुलिस के अनुसार, घायल हुए व्यक्ति ईश्वर सिंह, बच्चा मयंक और महिला मंजू हैं। ये सभी उमरियाताज से बाइक पर सवार होकर उज्जैन जिले के घटिया घोसला के पास स्थित गांव टुकराल जा रहे थे। दूसरी बाइक पर शाजापुर निवासी साजिद सवार था, जो अपने घर लौट रहा था। बजाना जोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मामले की जांच

शाजापुर जिला अस्पताल पुलिस चौकी के एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। उनका बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी और संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट