P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशाजापुर: अस्पताल परिसर में चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज नहीं...

शाजापुर: अस्पताल परिसर में चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज नहीं मिली, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शाजापुर जिला अस्पताल में फिर मोबाइल चोरी

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार सुबह एक बार फिर अस्पताल परिसर से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के नादेड़ा निवासी लाखन सिंह अपनी भाभी की डिलीवरी के कारण पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में रुके हुए थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अपना वीवो कंपनी का मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज के लिए भटकता रहा पीड़ित

मोबाइल गायब होने का पता चलने पर लाखन सिंह ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की कोशिश की। पीड़ित करीब एक घंटे तक इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे न तो स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही कोई फुटेज उपलब्ध कराई गई।

पुलिस चौकी में दर्ज कराई शिकायत

आखिरकार लाखन सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट