श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ श्योपुर शहर समेत जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को देर शाम ने सख्त तेवर दिखाए है.उन्होंने थोकबंद तबादलते कर दिए है.जिले के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की सर्जरी कर दी है. हालांकि एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल की इस सर्जरी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल की कवायद
एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बड़ा फेरबदल किया है.कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को इधर से उधर किया है.निरीक्षक सतीश चौहान को थाना प्रभारी कोतवाली से थाना प्रभारी बड़ौदा,कार्यवाहक निरीक्षक सत्यम गुर्जर को थाना प्रभारी बड़ौदा से थाना प्रभारी कोतवाली, कार्यवाहक निरीक्षक सतीश दुबे को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी मानपुर,कार्यवाहक निरीक्षक पप्पू यादव को मानपुर थाना प्रभारी को पुलिस लाइन श्योपुर,कार्यवाहक निरीक्षक महाराज सिंह वघेल थाना प्रभारी अजाक को महिला थाना प्रभारी,इसके अलावा उप निरीक्षक धर्मेंद्र मालवीय थाना प्रभारी रघुनाथपुर को थाना प्रभारी आवदा, उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी थाना प्रभारी आवदा को थाना प्रभारी देहात, उप निरीक्षक प्रदीप तोमर कोतवाली को चौकी प्रभारी दुर्गापुरी, कार्यवाहक उप निरीक्षक शशि तोमर देहात थाना प्रभारी को रघुनाथपुर थाने की कमान सौंपी गई है.
अपराधों पर नियंत्रण की तैयारी
जिले व शहर में लगातार हो रहे अपराधों से पुलिस की कार्य प्रणाली पर शहर की जनता ने सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में चोरी, और अवैध गतिविधियों जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। थाना प्रभारी की निष्क्रियता स्टाफ की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिससे पुलिस की छवि लगातार धूमिल हो रही थी। इस पर एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को बदला है।


