P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBig News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई...

Big News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई… भोपाल और दिल्ली में अलर्ट

जेड प्लस श्रेणी की दी सुरक्षा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। गृह मंत्रालय को मिले विशेष इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली में उनके आवासों के बाहर सुरक्षा अलर्ट साफ तौर पर देखा जा रहा है।

भोपाल स्थित निवास पर भी कड़ी सुरक्षा
भोपाल स्थित उनके बी-8 बंगले के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। बंगले के आसपास आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सख्त जांच की जा रही है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना जांच-पड़ताल के किसी को भी अंदर प्रवेश न दिया जाए।

अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, इसके बावजूद हालिया इनपुट को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास के बाहर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

मप्र के डीजीपी को भी दिए निर्देश
गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के डीजीपी और दिल्ली पुलिस को शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है।

एहतियातन उठाया कदम
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है और किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट