P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसतना: दुकान बंद होने के बाद सामान मांगने पर हुआ विवाद, सीने...

सतना: दुकान बंद होने के बाद सामान मांगने पर हुआ विवाद, सीने में लगी गोली, ईलाज जारी

उधारी न देने पर किराना दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ जिले के जैतवारा कस्बे में उधारी को लेकर हुए विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। दुकान बंद होने के बाद सामान देने से मना करने पर एक युवक ने किराना दुकानदार के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

दुकान बंद करते समय हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार आशुतोष नामदेव (28 वर्ष), पिता दिनेश नामदेव, निवासी शेरगंज जैतवारा, रविवार रात करीब 11 बजे विजय चौक स्थित अपनी किराना दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान किशन शीतलानी नामक युवक दुकान पर पहुंचा और उधार में सामान मांगने लगा। दुकान बंद होने के कारण आशुतोष ने सामान देने से इनकार कर दिया।

गाली-गलौज के बाद चलाई गोली

सामान न मिलने से नाराज आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर कट्टे से फायर कर दिया। गोली दुकानदार के सीने के दाहिने हिस्से में जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जबलपुर रेफर, पुलिस तलाश में

मौके पर मौजूद मोहम्मद शमी घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पहले रीवा रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे जबलपुर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट