P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में रॉयल जैन प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य समापन, नयन पारस...

कटनी में रॉयल जैन प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य समापन, नयन पारस पैंथर्स बनी चैंपियन

खबर डिजिटल कटनी–दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल के तत्वावधान में आयोजित रॉयल जैन प्रीमियर लीग (आरजेपीएल) सीजन-2 बॉक्स क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। समापन अवसर पर समाजसेवा, खेल और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।समारोह में गौरव अतिथि के रूप में कटनी-मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि इंजी. विनय–अनीता जैन, राष्ट्रीय महासचिव, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण–वंदना सिंघई, प्रशांत–प्रियांशी जैन, सीए मनोज–साधना जैन, इंजी. प्रदीप–ममता जैन, हेमंत–सपना जैन, श्री सुनील–चित्रा घीया, संस्थापक अध्यक्ष अंकित जैन, कार्यकारी अध्यक्ष आकेत जैन, कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, अशोक विश्वकर्मा, सुश्री सौम्या राँधेलिया, अनुज जैन, अरिहंत जैन (बिट्टू), शुभम जैन, डॉ. रोमिल सिंघई (जबलपुर), श्री धन्यकुमार जैन, मगन जैन, सुधीर जैन, आशीष गुप्ता (बाबा), रजत जैन सहित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल एवं कटनी जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला समता सरोवर और नयन पारस पैंथर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नयन पारस पैंथर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरजेपीएल सीजन-2 की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वैभव जैन को तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब आदित्य जैन को प्रदान किया गया।फाइनल मैच के दौरान पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंघई ने किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों एवं टीम ऑनर्स ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। Katni Hosts RJPL Box Cricket Night Tournament

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट