P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSidhi News : हिनौती में सरेशाम लूट की वारदात… नकाबपोशों ने कार...

Sidhi News : हिनौती में सरेशाम लूट की वारदात… नकाबपोशों ने कार रोककर 9 लाख के जेवरात लूटे

व्यापारी पुत्र पर किया हमला

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिनौती में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चार नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी व्यापारी के बेटे की कार को जबरन रोककर उस पर हमला कर दिया और सोने-चांदी के जेवरातों से भरा झोला लूटकर फरार हो गए। वारदात शासकीय स्कूल हिनौती के पास अंजाम दी गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

40 हजार रुपये लाने को कहा
घटना के संबंध में पीड़ित विवेक सोनी पिता वीरेन्द्र सोनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी हिनौती नं.01 द्वारा कमर्जी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। विवेक ने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर 2025 को वह अपने भाई-बहनों के साथ पढ़ाई के सिलसिले में सीधी गया था। शाम लगभग 5 बजे वह शहर स्थित अपने पिता की ज्वेलरी दुकान पहुंचा। वहां से वह स्कूटी लेकर घर गया। घर पहुंचने के बाद पिता ने फोन कर 40 हजार रुपये नकद दुकान लाने को कहा।

जेवरात घर ले जा रहा था युवक
इसके बाद विवेक अपनी सुजुकी स्टेलो कार क्रमांक MP-53-CA-2441 से दुकान पहुंचा और नकद राशि पिता को सौंप दी। शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर लौटने लगा, तब पिता ने उसे सोने-चांदी के कीमती जेवरातों से भरा एक झोला घर ले जाने को दिया। विवेक उक्त झोला लेकर गांव की ओर रवाना हो गया।

मिर्ची पाउडर फेंककर की लूट
जब वह शासकीय स्कूल हिनौती से लगभग 300 मीटर आगे बढ़ा, तभी शाम करीब 6:30 बजे एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर उसकी कार के आगे आकर रास्ता रोक लिया। स्विफ्ट कार से चार नकाबपोश बदमाश उतरे और विवेक की कार पर पत्थरबाजी कर साइड का कांच तोड़ दिया। बदमाशों ने बाहर से मिर्ची पाउडर फेंक दिया, जिससे विवेक की आंखों में तेज जलन होने लगी।

जेवरात से भरा झोला छीना
आरोपियों ने विवेक के साथ मारपीट की और जमीन पर गिरते ही उसके हाथ से जेवरातों से भरा झोला छीन लिया। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि यदि हल्ला-गुहार की तो गोली मार देंगे। लूटे गए जेवरातों की कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कमर्जी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट