सीधी/ बृजेश पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ शहर से सटे नकटानाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन जमोड़ी थाना के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा बाइक चालक घायल होने के बावजूद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 2:45 बजे हुआ। सड़क पर तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकों के बीच अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया।
Must Read:20-21 दिसंबर को अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा ASPL-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट – Khabar Digital
Must Read:इन राशियों को मिलेगी सफलता… ऑफिस जाने से पहले करें ये विशेष उपाय – Khabar Digital
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पिंटू रावत निवासी सेमरिया के रूप में हुई है। बताया गया कि पिंटू बाइक से अपने ससुराल गोरियरा जा रहे थे। मृतक की पत्नी रानी रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम ससुराल में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए पिंटू घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार में अचानक हुई इस घटना से मातम पसरा हुआ है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन वह मौके की नजाकत भांपते हुए अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से मिली जानकारियों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
Must Read: धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ – Khabar Digital
खबर डिजिटल का सोशल मीडिया पेज
खबर डिजिटल – फेसबुकKhabardigital.com | Bhopal | Facebook
खबर डिजिटल – ट्वीटरProfile / X
खबर डिजिटल – व्हाट्सएपKhabar Digital | खबर डिजिटल™ ✅ | WhatsApp Channel
खबर डिजिटल – यू ट्यूबKhabar Digital | खबर डिजिटल – YouTube


