खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के तहत नगर निगम सीमा में रहने वाले नागरिकों की शंकाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम कार्यालय और तीनों जोन कार्यालयों में स्थापित हेल्पडेस्क को और सुदृढ़ किया गया है। संशोधित आदेश जारी करते हुए उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने कुल 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की नई ड्यूटी लगाई है।उपायुक्त के आदेशानुसार —नगर निगम कार्यालय हेल्पडेस्क में सूर्या राय, डॉली भारती, आंचल बड़गैया और रचित सोनी की ड्यूटी लगाई गई है।जोन क्र. 1 बस स्टैंड ऑडिटोरियम हेल्पडेस्क में मोहिनी सेन, रितिका मिश्रा और आरती मिश्रा को नियुक्त किया गया है।जोन क्र. 2 दुर्गा चौक खिरहनी में ज्योति मिश्रा, मधु साहू और बबीता शर्मा की ड्यूटी तय की गई है।वहीं जोन क्र. 4 माधवनगर उप कार्यालय हेल्पडेस्क में शैफाली गुप्ता, प्रियंका सिंह और राजुल श्रीवास को तैनात किया गया है।उपायुक्त श्री गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति की जानकारी राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक को अनिवार्य रूप से दें। साथ ही, इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार SIR के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित करने, उन्हें भरवाकर प्राप्त करने और बाद में बीएलओ एप पर अपलोड कर डिजिटलाइजेशन पूर्ण करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में निगम के हेल्पडेस्क को मिले अतिरिक्त कर्मचारी
सम्बंधित ख़बरें


