P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : स्वदेशी रथ यात्रा को लेकर कैट की बैठक संपन्न…...

Betul News : स्वदेशी रथ यात्रा को लेकर कैट की बैठक संपन्न… 2 दिसम्बर को पहुंचेगी बैतूल

कैट ने तैयार किया प्लान

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ स्वदेशी रथ यात्रा 2 दिसम्बर को बैतूल शहर में पहुंचेगी, जिसकी तैयारियों को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बैठक संपन्न हुई। जिसमें यात्रा को लेकर प्लान बनाया गया कि किस तरह से पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराना है, साथ ही जनता तक अपनी बात पहुंचाना है।

यात्रा प्रभारी ने दी जानकारी
यात्रा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 2 दिसंबर को यात्रा 12 बजे कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच रहेगी, जिसके पश्चात गणेश चौक, लल्ली चौक, बस स्टैंड अंबेडकर चौक होते हुए गंज में तांगा स्टैंड पर सभा आयोजित की जाएगी। संगठन के मध्य प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल ने बताया कि कहा कि यात्रा उद्देश्य स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देना है।

इन पदाधिकारियों ने की शिरकत
बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के निलेश गोस्वामी, उज्जवल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र परिहार, संतोष पवार, रूपेश पवार सहित केट के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, उपाध्यक्ष अंबेस बलवापुरी, सचिव दीपक खुराना, मनोज मेहता, बब्बन आहूजा, चेतन भार्गव, राकेश आहूजा, योगी खंडेलवाल, पीयूष तिवारी, दीपक कपूर आदि मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट