खबर digital कटनी – कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 03 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देश पर चोरी गए वाहनों की तलाश और आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने ऐसे स्थानों का विश्लेषण किया जहां लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थीं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।29 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की स्कूटी चलाते हुए थाना क्षेत्र में घूम रहा है। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने स्कूटी के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दो मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर कुल 03 दोपहिया वाहन— 02 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी— बरामद की गईं।बरामद वाहन एवं प्रकरण विवरण इस प्रकार हैं— अप.क्र. 816/25 — हीरो पैशन (MP21MM 1364), कीमत 20,000 अप.क्र. 889/25 — होंडा डियो स्कूटी (MP42MP 6073), कीमत 40,000 अप.क्र. 917/25 — हीरो स्प्लेंडर (MP21MM7618), कीमत 8,000गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कोल पिता प्यारे लाल कोल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया, तहसील ढीमरखेड़ा, जिला कटनी के रूप में हुई है।पुलिस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय तथा उनकी टीम— प्रआर पुष्पराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सेंगर, सुधीर मिश्रा, रामपाल बागरी, आरक्षक दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, दिनेश सेन— की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, बरामद हुईं 3 चोरी की दोपहिया गाड़ियां
सम्बंधित ख़बरें


