P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमोतीनगर चौराहे से हटे दशकों पुराने अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार

मोतीनगर चौराहे से हटे दशकों पुराने अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार

निगमायुक्त राजकुमार खत्री की सख्ती का असर

सागर/ हर्षित पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग में मोतीनगर चौराहे के पास स्थित एक बड़ा अतिक्रमण दसकों से बॉटल नेक बनाकर यातायात सुगम बनाने में बाधक बन रहा था। मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग चौड़ीकरण के दौरान निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने समक्ष में खड़े होकर रविवार को उक्त अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही करायी।

निगमायुक्त ने अतिक्रमण को गिरवाया

दोपहर लगभग 12 बजे से 3 बजे तक चली इस कार्यवाही के दौरान दो जेसीबी और पोकलिन मशीनों की मदद से उक्त अतिक्रमण को गिराया गया। इसके साथ ही निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने धर्मश्री से शीतलामता तिराहा होते हुए मोतीनगर चौराहे तक रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे समस्त अतिक्रमणों का नाप कराकर चिन्हाकन कराया।

निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की। निगमायुक्त की पहल पर निशान लगने के बाद बहुत से स्थानीय रहवासियों द्वारा स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया गया और सड़क चौड़ीकरण व शहर विकास में सहयोग दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की मोतीनगर चौराहे से धर्मश्री की ओर जाने वाले मार्ग पर इस रोड के चौराहे से कनेक्टिंग पॉइंट पर लम्बे समय से उक्त अतिक्रमण के कारण यातायात समस्या और ट्रैफिक जाम की स्थिति लगातार निर्मित होती रहती थी।

Jcb

मोतीनगर चौराहा शहर का बड़ा चौराहा

मोतीनगर चौराहा शहर का एक बड़ा चौराहा होने के बाबजूद इस रोड की ओर चौराहे पर बने इस बड़े अतिक्रमण के कारण एक बॉटल नेक बनता था इससे वाहनचालक अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान होते थे। मोतीनगर चौराहे के इस अतिक्रमण के हटने से व्यवस्थित लेफ्टटर्न सहित पर्याप्त चौड़ी रोड का निर्माण किया जा सकेगा।

शहर में आवागमन को सुगम सरल बनाने हेतु विभिन्न प्रयासों के तहत यह भी एक सकारात्मक प्रयास है। उक्त बॉटल नेक की समस्या को दूर करने और मोतीनगर चौराहे से धर्मश्री तक एक ओर से दूसरे ओर तक पर्याप्त चौड़ी व सुव्यवस्थित सड़क का निर्माण होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही मोतीनगर चौराहे के स्वरूप में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने मिलेगा चौराहे पर वाहनों का आवगमन सुगम होगा।

चौड़ी सड़कों का फायदा स्थानीय रहवासियों के साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण है। यह मार्ग राजधानी भोपाल से आने वालों के शहर में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है इसकी पर्याप्त चौड़ाई और व्यवस्थित निर्माण शहर के भीतरी स्वरूप को और बेहतर प्रदर्शित करेगा। निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों से संवाद कर सड़क निर्माण हेतु आवश्यक स्थल तक अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की और सुरक्षित तरीके से अतिक्रमण को हटाकर शहर विकास में सहयोग करने के लिए कहा।

clearing the way for road
clearing the way for road
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट