Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ और बीआरसी में स्कूलों में पहुंचकर मध्यान्ह...

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ और बीआरसी में स्कूलों में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की ली जानकारी


जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ और बीआरसी में स्कूलों में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की ली जानकारी
कटनी – शालाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छता के साथ, गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराए जाने की सतत् रूप से निगरानी करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समय-समय पर समीक्षा बैठकों में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी और बीआरसी ने संयुक्त रूप से शासकीय प्राथमिक शाला मुरवारी एवं देवरी पहुंच कर मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। इस दौरान जनपद सदस्य दीपू बैरागी ने छात्रों के हित में उपयोगी सुझाव और सहयोग दिया। जनपद सीईओ श्री कोरी ने शाला प्रभारी एवं स्व सहायता समूह को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने अध्यापकों से भी अध्यापन कार्य के विषय में संवाद किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट