P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश15 से 30 जनवरी तक टीकमगढ़ की प्रत्येक बस्ती में होंगे हिंदू...

15 से 30 जनवरी तक टीकमगढ़ की प्रत्येक बस्ती में होंगे हिंदू सम्मेलन…. तैयारियों के तहत निकली भव्य कलश यात्रा

पूरी तरह धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल

टीकमगढ़/सुबोध पाठक/खबर डिजिटल/टीकमगढ़ नगर में 15 से 30 जनवरी तक प्रस्तावित हिंदू सम्मेलनों की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, मातृशक्ति तथा साधु-संतों की सहभागिता देखने को मिली।

कलश यात्रा की सुंदर झलक
कलश यात्रा दोपहर 1 बजे नजरबाग प्रांगण से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पपौरा चौराहा स्थित विजय राघव मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।

हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान
कलश यात्रा के पूर्व साधु-संतों ने अपने मार्गदर्शन में समस्त हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमर प्रताप सिंह चौहान ने आगामी हिंदू सम्मेलनों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना है।

राघवेंद्र जी महाराज ने दिया उद्बोधन
राघवेंद्र जी महाराज ने अपने उद्बोधन में समस्त हिंदू समाज से सरसता और एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं मंच पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिरीष बिहारी मिश्रा ने कहा कि बस्तियों में होने वाले हिंदू सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और शक्ति संपन्न बनाना है।

कार्यक्रम में था सकारात्मक माहौल
आयोजकों ने जानकारी दी कि 15 जनवरी से 30 जनवरी तक टीकमगढ़ नगर की प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह और सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट