हरदा/ नौशाद खान/ खबर डिजिटल/ जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश पर टिमरनी थाना पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
कांबिंग गश्त में अलग-अलग श्रेणी के आरोपी पकड़े गए
टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 2 बे-मियादी वारंटी, 7 गिरफ्तारी वारंटी, 4 निगरानी बदमाश और 2 गुंडा एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों में गरीबदास पिता गेंदालाल, राजकुमार पिता मिश्रीलाल कोरकू, भूरा तंवर पिता महेश तंवर, किसन पिता मोहन कोरकू, गोविंद पिता बाबूलाल सोलंकी, अनिल पिता जयनारायण मुकाती, दीपक पिता मन्नालाल, राकेश पिता गोकुल कोरकू, असूल पिता सुरेश और कमल पिता शिवप्रसाद शामिल हैं। सभी आरोपी टिमरनी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक हैरभदास पांडे, प्रधान आरक्षक सर्जू, आरक्षक शैलेंद्र, राहुल सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।


