भोपाल, खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश का मौसम अब करवट ले रहा है। 15 मार्च के बाद से MP के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं के साथ गर्मी बढ़ेगी। वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बारिश का पूर्वा अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन के आसपास इलाकों में गर्मी का असर बढ़ेगा। भोपाल में रविवार की रात आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जानिए मौसम का हाल…
मौसम विभाग का कहना
IMD मौसम वैज्ञानिक अनुपम कश्यपी के अनुसार “अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राज्यों में गरज-चमक के साथ छिटपुट/बिखरी हुई वर्षा के कारण दिन के तापमान में कमी होने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है।”
वहीं “MP के विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में येलो अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र के दक्षिण-पूर्वी भाग (विदर्भ और मराठवाड़ा सहित) में गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। पुणे में दोपहर/शाम के समय आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।”
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मार्च तक MP में रुक-रुककर बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विभाग यह भी अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ेगा। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में।
दिल्ली के मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार दिल्ली-NCR के लिए बारिश का अलर्ट जारी किये गए हैं। 15 मार्च 2026 को आसमान बादल छह रहने का अनुमान है वहीं दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट
IMD भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च 2026 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस बीच उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है।
वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।


