P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबढ़ते कदम परंपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति.. कार्यकारिणी गठित

बढ़ते कदम परंपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति.. कार्यकारिणी गठित

बैठक में की विषयों पर हुई चर्चा

शहडोल/कमलेश दाहिया/खबर डिजिटल/ जिले में बढ़ते कदम परंपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। समिति की बैठक सत्य साई इंग्लिश मीडियम स्कूल में रखी गई। जिसमें नवीन कार्यकारणी का गठन सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत खरे द्वारा दिये गए निर्देश पर चर्चा की गई।समिति के उद्देश्य को सफल बनाने के लिये सहयोग पर भी बातचीत हुई।

आगामी कार्यक्रमों का बनाया प्लान
समिति के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा की गई, इस दौरान सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर एकमत होकर अमल करने का रास्ता तय किया गया। साथ ही आगे कई सामाजिक कार्य की रूपरेखा तय की गई, ताकि समिति के उद्देश्य को पूरा किया जा सके।

नवीन कार्यकारिणी नए चेहरों को जगह
प्रदेश सचिव पद पर अनुराधा गुप्ता, प्रदेश सलाहकार कल्पना श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। संभाग कार्यकारणी में संभाग अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, संभाग सांस्कृतिक प्रभार राखी खरया जी, संभाग महा सचिव शांति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष रूपल दहिया जी को नियुक्त किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल निगम ने सभी नये पद अधिकारियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की,और कहा कि सभी नये पद अधिकारी के सहयोग से समिति को मजबूती प्रदान होगी। समिति में संरक्षक आर एस गौतम,संभाग उपाध्यक्ष महिला सम्पूर्णा पांडे , प्रदेश महा मंत्री संगीता शुक्ला,संभाग उपाध्यक्ष पवन पांडे,महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा सिंह, जिला अध्यक्ष किरण सिंह शिल्पी, एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने भी अपने अपने दायित्वों को निर्वाह अच्छे से करने की बात को दोहराया। समिति ने संकल्प लिए की विलुप्त होते परंपरागत संस्कृति को संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सदा ही कार्य करते रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट