Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजुहला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की मौके पर मौत, भाई...

जुहला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल


जुहला बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल


कटनी –जुहला बायपास ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम परसवारा बहरी निवासी माया देवी पटेल (22 वर्ष) कटनी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दीपावली पर घर जाने के लिए वह अपने भाई रानू के साथ मोटरसाइकिल से निकली थी। जैसे ही दोनों जुहला बायपास ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घटना में माया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानू को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रानू की हालत को गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया है।
पुलिस ने माया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट