P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का संदेश… 'वोकल फॉर लोकल'

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का संदेश… ‘वोकल फॉर लोकल’

मिट्टी के दीपक खरीदकर किया प्रोत्साहित

गुना/तेज सिंह यादव/खबर डिजिटल/ धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार को एक प्रेरणादायक पहल की। वे सपत्नीक स्थानीय बाजार पहुंचे और वहां से स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान कलेक्टर कन्याल ने विशेष रूप से कुम्हार समुदाय द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपक खरीदे, जिससे स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त हो सके।

दीपावली पर अपनाएं देशी उत्पाद, बढ़ाएं स्थानीय रोजगार – कलेक्टर
कलेक्टर कन्याल ने कहा दीपावली जैसे पावन पर्व पर देशी उत्पादों को अपनाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की, सभी नागरिक मिट्टी के दीपक, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय उत्पादकों का आर्थिक सशक्तिकरण हो, तथा पारंपरिक शिल्पकला को संरक्षण मिले।

कलेक्टर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह त्यौहार खुशियों, प्रकाश और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सभी नागरिक इस पर्व को पर्यावरण के अनुकूल एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं। कलेक्टर कन्याल ने बताया जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकृत पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर फायर ब्रिगेड एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया वे पर्यावरण के अनुकूल आतिशबाजी का ही उपयोग करें और दीपावली का पर्व स्वच्छ, सुरक्षित एवं हर्षोल्लासपूर्वक मनाएं।

इस अवसर पर एसडीएम शिवानी पांडे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट