P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News: दो अलग-अलग सड़क हादसे.. एक की मौत, तीन घायल

Chhindwara News: दो अलग-अलग सड़क हादसे.. एक की मौत, तीन घायल

तामिया मार्ग और अमरवाड़ा के पास हुआ हादसा

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्किनी/खबर डिजिटल/ बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हुई है, तो वहीं तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचा गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। तामिया मार्ग में बाइक सवार युवक ने बाइक चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं अमरवाड़ा क्षेत्र में स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिसमें दो घायल हुए हैं।

पहली घटना
जुन्नारदेव से तामिया मार्ग में बाइक सवार युवक ने एक्टिवा में जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें वो घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर हालत में तामिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। दरअसल इरिकेशन विभाग में पदस्थ सुल्तान खान अपनी एक्टिवा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें योगेश पिता धनु लाल भी घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जिसका उपचार चल रहा है।

दूसरी घटना
अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के करबडोल के पास स्कोर्पियो बाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल 108 को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही 108 महान मौके पर पहुंची, और घायलों को उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है बताया जा रहा है कि युवक अमरवाड़ा से कबरडोल की और जा रहा था इस दौरान फोर व्हीलर वाहन टक्कर मार दी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट