P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News: अन्नकूट महोत्सव में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, गोवर्धन पूजा कर...

Sagar News: अन्नकूट महोत्सव में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, गोवर्धन पूजा कर लिया पुण्यलाभ

नगर की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ अन्नकूट के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शिवाजी वार्ड रिमझिरिया स्थित गोवर्धन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पुण्यलाभ अर्जित किया। उन्होंने इस अवसर पर नगरवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण कल्याण की कामना की।

विधायक जैन ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नितिन (बंटी) शर्मा, विनय मिश्रा, सुनील भदौरिया, पार्षद हेमंत यादव, डब्बू साहू, शालीन सिंह, नीरज यादव, सुमित यादव, दीपक दुबे, अरुण दुबे, रानेश ओमरे, राजा पवार, शैलेंद्र नामदेव, अशोक रजक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट